फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की बोली रुकने से खफा किसानों ने किया मंडी का गेट बंद

विज्ञापन
फतेहाबाद की अतिरिक्त अनाज मंडी के गेट के आगे नारेबाजी करते किसान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। अतिरिक्त अनाज मंडी में धान की बोली रुकने से खफा किसानों ने शनिवार को सिरसा रोड पर स्थित मंडी का गेट बंद करके नारेबाजी शुरू कर दी। एक किसान अनाज मंडी के गेट पर ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ाकर चला गया। सूचना पाकर मार्केट कमेटी सचिव व पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रॉली को हटवाकर बोली शुरू करवाई, तक जाकर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसानों रामेश्वर, गुरपाल, जीतपाल, बलविंद्र सिंह आदि ने बताया कि वह पिछले करीब एक सप्ताह से अनाज मंडी में धान की किस्म 1121 लेकर आए हुए हैं, लेकिन मार्केट कमेटी के मार्फत बोली एक या दो ढेरियों की होती है। इसके बाद बोलीदाता चले जाते हैं और सीधी धान खरीदने वाले आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग उनकी धान के औने पौने दाम लगाते हैं। एक ओर जहां मार्केट कमेटी के मार्फत राइस मिलर उनकी धान को 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीद रहे हैं, वहीं निजी खरीदार इसकी बोली 3200 व 3300 रुपये ही लगाते हैं। जिस कारण उनको भारी नुकसान हो रहा है। किसानों नेे मांग की कि मार्केट कमेटी के मार्फत धान की समय पर बोली करवाई जाए, ताकि उनको कम दामों पर धान ना बेचना पड़े। इस दौरान किसानों सीधी धान खरीद रहे लोगों की बोली भी बंद करवा दी और एक किसान ने मंडी के गेट के आगे ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ा दी और वहां से चला गया। सूचना पाकर मार्केट कमेटी सचिव मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बुलाकर ट्रॉली को हटवाकर बोली शुरू करवाई।
कोट
अतिरिक्त अनाज मंडी में धान की बोली को लेकर किसान हल्ला कर रहे थे। कई किसानों की धान गीली है औैर उसके रेट कम लगे थे। इसको लेकर उन्होंने मंडी का गेट बंद कर दिया था। मौके पर जाकर बोली को शुरू करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें