फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मानदेय के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 Aug 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मांगों के लिए नारेबाजी करतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने मानदेय व सुविधाओं के लिए बुधवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने सरकार व महिला एवं बाल विकास विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपायुक्त के नाम महिला विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन नेताओं सुनीता झलनियां, दमयंती, सुनील, बेगराज, संदीप, अंजू, किरण, मंजू और कविता ने किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार और विभाग लंबे समय से केवल आश्वासन देकर मांगों को टाल रहे हैं।
यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसके तहत 10 अगस्त को फतेहाबाद में जेल भरो आंदोलन चलाकर कार्यकर्ता गिरफ्तारियां देंगे।
विज्ञापन

14 अगस्त को महिला व बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव करेंगी। ज्ञापन में लंबित सेंट्रल प्लान का मानदेय, सीबी का बकाया और फोन रिचार्ज भत्ता जारी करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें