फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आंगनबाड़ी वर्कर्स ने विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप

Fri, 28 Mar 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। अपनी मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स का डीसी कार्यालय पर डाले गए तीन दिवसीय पड़ाव का शुक्रवार को समापन हुआ। तीसरे दिन भी जिलेभर से पहुंचीं आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महिला एवं बाल विकास विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। शुक्रवार के प्रदर्शन का नेतृत्व आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की जिला प्रधान सुनीता झलनियां ने किया और संचालन माया पूनियां ने किया। प्रदर्शन के बाद यूनियन सदस्यों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री और समाज कल्याण मंत्री के नाम मांगों के बारे में ज्ञापन सौंपकर इन्हें जल्द पूरा करने की मांग की।
धरने को सीटू के जिला कोषाध्यक्ष बेगराज, किसान सभा के जिला प्रधान राजेन्द्र प्रसाद बाटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भोला सिंह, नौजवान सभा से पवन कुमार, पतराम, रामचन्द्र, सावित्री देवी, इन्द्रो, रजनी, सुनीला, शशिकला, ज्योति आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

ये मांगें हैं आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की

- नया पोषण ट्रैकर एप में काम करने में वर्कर्स को अनेक परेशानियां आ रही है, इसलिए तुरंत बंद किया जाए।

- प्लेवे स्कूल और क्रेच केंद्रों में कार्यरत वर्कर्स एवं हेल्पर्स को अतिरिक्त मानदेय दिया जाए व रोशन में आ रही परेशानियों को दूर किया जाए।

- एप में जो फोटो कैप्चर का प्रावधान किया गया है, विभाग द्वारा दिए गए फोन और नेटवर्क की हालात के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नए पोषण ट्रेकर एप को तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें