फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में अभियान चलाकर 36 बेसहारा पशु नंदीशाला पहुंचाए

विज्ञापन
रतिया में मंगलवार शाम को सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को काबू कर वाहन में चढ़ाते नगर पालिका के
विज्ञापन
रतिया। शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं के कारण हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। मंगलवार शाम को कर्मचारियों ने 36 बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला पहुंचाया।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि व्यस्त बाजारों, मुख्य चौराहों और आवासीय कॉलोनियों में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। शाम के समय सड़कों पर बैठे पशुओं के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
नगर पालिका सचिव शुभम कुमार के निर्देश पर सफाई निरीक्षक मोहन लाल जांगड़ा और दरोगा मुकेश कुमार की अगुवाई में विशेष टीम बनाई गई। कर्मचारियों ने रस्सियों और जरूरी उपकरणों की मदद से मुख्य मार्गों, बस अड्डा रोड और विभिन्न गलियों में घूम रहे पशुओं को सुरक्षित तरीके से वाहनों में चढ़ाया। अभियान के तहत पकड़े गए सभी 36 पशुओं को नंदीशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक मोहन लाल जांगड़ा और दरोगा मुकेश कुमार ने बताया कि बेसहारा पशुओं को सड़कों से हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे दूध निकालने के बाद अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें। सार्वजनिक स्थानों पर मवेशी छोड़ने वालों के चालान किए जाएंगे और नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी होगी।
नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा और सुगम यातायात पालिका की प्राथमिकता है। मुख्य सड़कों से बेसहारा पशुओं को चरणबद्ध तरीके से नंदीशाला पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी पशुओं का जमावड़ा दिखने पर नगर पालिका को सूचित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें