फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चौकीदार ओमप्रकाश को भावुक विदाई, एसडीएम अपनी गाड़ी में घर छोड़कर आए

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। डांगरा रोड स्थित लघु सचिवालय परिसर में पिछले 28 साल से चौकीदार के पद पर सेवा देने वाले ओमप्रकाश (58) शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में एसडीएम आकाश शर्मा पहुंचे और सम्मानपूर्वक उनको अपने साथ सरकारी गाड़ी में घर तक छोड़कर आए।
विज्ञापन


कर्मचारी ओमप्रकाश को इस तरह से विदाई देना पूरे सचिवालय परिसर में न केवल चर्चा का विषय बना, बल्कि कर्मचारियों ने एसडीएम की इस पहल की बहुत प्रशंसा की। विदाई समारोह में एसडीएम आकाश ने चौकीदार ओमप्रकाश को अपने साथ बिठाकर उनसे उनकी नौकरी का अनुभव जाना। फिर उन्हें सम्मानित किया। एसडीएम ने कहा कि ओमप्रकाश ने 28 साल तक ईमानदारी से विभाग में सेवाएं दी हैं। उन्होंने ओमप्रकाश को विदाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

सेवानिवृत्ति पर अपने इस सम्मान से गदगद हुए ओमप्रकाश काफी भावुक नजर आए। वे साथियों और अधिकारियों का आभार जताते रहे। उन्होंने इस सम्मान के लिए एसडीएम और साथियों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और विभाग ने उन्हें जो सम्मान दिया है उसके लिए वे जीवन भर आभारी रहेंगे। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट मुकेश बजाज, कानूनगो रवि कुमार और गनमैन सुखबीर सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन




लंबे समय से लघु सचिवालय की सुरक्षा संभाल रहे थे ओमप्रकाश



ओमप्रकाश लघु सचिवालय में चौकीदार के पद पर तैनात थे। उनकी नौकरी के कुछ महीने हिसार में गुजरे। उस समय फतेहाबाद हिसार जिले का हिस्सा होता था। जुलाई 1997 में फतेहाबाद के जिला बनने के बाद उनकी पूरी नौकरी यहीं की रही। उनके इस सेवानिवृत्त कार्यक्रम में अन्य विभागों से भी कर्मचारी मौजूद रहे। ओमप्रकाश ने बताया कि वर्ष 1997 में उसने ड्यूटी ज्वाइन की थी जब टोहाना हिसार जिले में आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें