फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लघु सचिवालय के बाहर ई-स्कूटी में लगी आग, अधिवक्ताओं ने बुझाई

Wed, 05 Aug 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के डांगरा रोड स्थित लघु सचिवालय के बाहर बुधवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

गांव समैन निवासी अशोक बंसल का कर्मचारी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लघु सचिवालय आया था। उसने अपनी स्कूटी 11 नंबर बूथ के सामने खड़ी की और काम के लिए चला गया। इसी दौरान स्कूटी से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। एडवोकेट बलिंदर लांबा ने बताया कि कर्मचारियों और वकीलों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें