फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसबीआई बैंक का बजा अलार्म, तीन घंटे पुलिस में रहा हड़कंप

Thu, 15 Jan 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया चुंगी पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में वीरवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे अचानक सायरन बजने से खलबली मच गई। सायरन की काफी देर तक आवाज आने और कोई कार्रवाई न होने पर साथ लगती कॉलोनी के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। साढ़े 8 बजे सुरक्षाकर्मी पहुंचा और बैंक के अंदर छानबीन की गई। जांच के बाद सबकुछ ठीक मिला तो राहत की सांस ली गई।
विज्ञापन

एसबीआई ब्रांच में सुबह करीब 5 बजे अचानक सायरन बजने लगा। करीब एक घंटे तक भी जब सायरन बंद नहीं हुआ, तो प्रोफेसर कॉलोनी के एक नागरिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बैंक अफसरों के नंबर पता करके उन्हें सूचना दी। बैंक के अफसरों ने सिक्योरिटी गार्ड को सूचना दी। सुबह करीब साढ़े 8 बजे बैंक का सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचा और ब्रांच का ताला खोला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ ब्रांच के अंदर जाकर जांच की। जांच के दौरान बैंक के भीतर किसी भी तरह की तोड़फोड़ या चोरी जैसी बात नहीं मिली। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें