नारेबाजी करती पूर्व सांसद की पुत्री अमरजीत कौर।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद रोड पर एक कालोनी में रहने वाली पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल की बेटी अमरजीत कौर ने वीरवार रात्रि को रतिया शहर के बाजारों में हगंामा किया और केंद्र व राज्य सरकार तथा कुछ नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की। पूर्व सांसद की बेटी का आरोप था कि फतेहाबाद में बनाए कॉविड केयर के अधिकारी व डॉक्टर उसके संक्रमित पाए बेटे की उचित देखभाल नहीं कर रहे और न ही उसे उचित दवाई दे रहे हैं। उसने चेतावनी भी दी कि अगर उसके बेटे को कुछ हो गया तो वह चौक पर आत्महत्या कर लेगी।
जानकारी अनुसार फतेहाबाद रोड पर एक कॉलोनी में पूर्व सांसद आत्मा सिंह की बेटी अमरजीत कौर के बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। इसके बाद वीरवार रात को पूर्व सांसद की बेटी अमरजीत कौर ने भगत सिंह चौक पर हंगामा शुरू कर दिया और केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार व कुछ नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पूर्व सांसद की पुत्री ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी लेकिन उसके बेटे की उचित देखभाल नहीं की जा रही है और न ही डॉक्टर द्वारा उसे उचित दवाइयां दी जा रही है। उसने वीडियो में चेतावनी दी कि अगर उसके बेटे को कुछ हो जाता है तो वह यही बाजार में ही आत्महत्या कर लेगी। पूर्व सांसद की पुत्री का आरोप है कि वह उसे अच्छे अस्पताल में ले जाना चाहते थे लेकिन डॉक्टरों ने उसे अच्छे अस्पताल में नहीं ले जाने दिया। वहीं जब इस बारे में रतिया के स्वास्थ्य विभाग के इंचार्ज डॉ. भरत सहारण ने बताया कि अमरजीत कौर के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उसकी माता ने उसे हिसार के एक अस्पताल में ले जाने की इच्छा जताई तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे हिसार में रेफर कर दिया गया था लेकिन बाद में वह उसे फतेहाबाद कोविड केयर में लेकर चली गई। इसलिए रतिया स्वास्थ्य विभाग से उसका कोई लेना-देना नहीं है । सहारण ने बताया कि बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त महिला के सैंपल लेने गई तो महिला ने स्वास्थ्य विभाग को सैंपल देने से इंकार कर दिया जिसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है ।