गांव म्योंद कलां में कोरोना जांच को लेकर सैंपल लेने गई टीम को गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों ने सैंपल देने से मना कर दिया। हालांकि स्कूल के प्राचार्य ने जांच करवाते हुए अपना सैंपल दिया लेकिन अन्य 10 स्टाफ सदस्यों ने जांच रिपोर्ट पर विश्वास न होने की बात कहते हुए सैंपल देने से इनकार कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम डॉ संगीता व लेबोरेट्री तकनीशियन किरण लता गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना से लेकर सैंपल लेने गए थे। गांव के बैंक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राइमरी स्कूल के सभी अध्यापकों सहित अन्य गांववासियों के सैंपल लिए। उन्होंने 32 लोगों के सैंपल लिए। सैंपल देने से मना कर रहे अध्यापकों को चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तन्वी मेहता ने वहां पहुंच कर प्रेरित किया लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सैंपल देने से मना कर दिया। इसके बाद डॉ. संजीव मेहता ने इस मामले की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी, एसएमओ व एसडीएम टोहाना को कर दी गई है।