फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क चौड़ीकरण में अनियमितताओं के आरोप, ग्रामीणों ने की विजिलेंस जांच की मांग

Sun, 05 Apr 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। ढाणी सांचला-भोजराज रोड चौड़ीकरण में अनियमितताओं के बीच रातों-रात तैयार की गई टेढ़ी-मेढ़ी
विज्ञापन
भूना। ढाणी सांचला-भोजराज रोड के चौड़ीकरण कार्य में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विजिलेंस जांच की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई जिससे इसकी मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सड़क के दोनों ओर करीब तीन-तीन फीट चौड़ीकरण होना था लेकिन काम तय मानकों के अनुसार नहीं किया गया। नियमों के मुताबिक पहले पत्थर डालकर मजबूत बेस तैयार किया जाना चाहिए था मगर मौके पर बहुत कम सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद जल्दबाजी में तारकोल और बजरी बिछाकर सड़क तैयार कर दी गई। लोगों का आरोप है कि खामियां छिपाने के लिए काम तेजी से पूरा किया गया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क टेढ़ी-मेढ़ी बनाई गई है। सड़क किनारों पर खड़े पेड़ों को नहीं हटाया गया जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उकलाना रोड निवासी पवन कुमार, सुभाष चंद्र, सचिन कुमार, अमित कुमार और सुरेश कुमार ने कहा कि किनारों की खुदाई के बाद पत्थर डालने के बजाय मिट्टी डालकर रोलर चला दिया गया जिससे सड़क की गुणवत्ता कमजोर रह सकती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो सड़क जल्द खराब हो सकती है। इससे आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

-सड़क के किनारों को मजबूत करने के लिए पत्थर डालने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं पेड़ निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं तो उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जिला परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें