फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव गाजुवाला में खरगोश की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Tue, 19 Nov 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
समैन। गांव गाजूवाला में मंगलवार दोपहर को रेलवे लाइन के पास खेतों में युवकों द्वारा एक खरगोश को लाठी से पीट-पीट कर मारे जाने का मामला सामने आया है। जिन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया, उनको देखकर पास ही खेत में काम कर रहे किसान ने इसका विरोध किया। मगर युवाओं ने किसान की बात को दरकिनार करते हुए उसे भी धमकाया।
विज्ञापन

इसके बाद किसान सुंदर सिंह ने इसकी सूचना जीव रक्षा दल को दी। जीव रक्षा दल के सदस्य पूर्व सरपंच प्रतिनिधि डॉ.दलबीर सिंह, सुनील मंत्री, संदीप, डॉ.कुलदीप सहित कई सदस्य मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना वन विभाग फतेहाबाद को दी। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृत खरगोश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना लेकर गए।
जीव रक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि दिन प्रतिदिन वन्य जीवों का शिकार हो रहा है और शिकारियों के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होती है। शिकारी बेखौफ शिकार करके खुलेआम घूमते हैं। जीव रक्षा दल सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें