फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद मक्खी से खराब फसल का 21 से मिलेगा मुआवजा

Fri, 18 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
बेबस हुए किसान - फोटो : file
विज्ञापन
फतेहाबाद में सफेद मक्खी के प्रकोप के कारण खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों को 21 मार्च से मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा। इस बात की पुष्टि जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज ने की। विजेन्द्र ने कहा कि इस संबध में तहसीलदार व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है और छोटे गांवों से मुआवजा वितरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार की रिपोर्ट के अनुसार फतेहाबाद जिले में 1 लाख 75 हजार 312 कपास की फसल में सफेद मक्खी का प्रकोप रहा। जिसके लिए स्पेशल गिरदावरी करवाई गई और 140 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी किया गया है। मुआवजे के लिए दो कैटेगरी तैयार की गई हैं। किसानों को 51 से 75 फीसदी तथा 76 से 100 फीसदी खराबे का मुआवजा मिलेगा।

साथ ही इसमें एक नई शर्त यह भी लगाई गई है कि किसानों को अधिकतम 5 एकड़ तक का ही मुआवजा मिलेगा। चाहे उसकी 10 एकड़ में खराबा हुआ हो। इस शर्त को लेकर किसानों में रोष है। जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सोमवार से मुआवजा बंटना शुरू हो जाएगा। तहसीलदार की ड्यूटी लगा दी गई है। गांव में मुनादी करवाकर उसके बाद मुआवजे की राशि बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें