फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की कोरोना से मौत, आंकड़ा पहुंचा 43 के पार

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद दाह संस्कार करते स्वास्‍थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की तादात घर रही हो लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अक्तूबर माह के शुरूआती चार दिनों में ही छह कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। रविवार को भट्टूकलां के गांव ढाबीकलां निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 43 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव ढाबीकलां निवासी बुजुर्ग को सांस की तकलीफ होने पर हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां पर कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। रविवार को उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। भट्टूकलां क्षेत्र में दूसरी मौत हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2400 पार हो गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 2408 हो गए हैं। 2099 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 266 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के मुताबिक अशोक नगर निवासी 11 वर्षीय बालक, टोहाना में संतोख कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, टोहाना की ऑफिसर कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 18 निवासी 49 वर्षीय महिला तथा एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में चौधरी कॉलोनी निवासी बुजुर्ग की मौत हुई है।
जिले में अब सैंपलिंग का आंकड़ा कम होता जा रहा है। ये ही वजह मानी जा रही है कि कोरोना संक्रमण के केस भी कम सामने आ रहे हैं। सितंबर माह में रोजाना 662 लोगों के सैंपल लिए गए। लेकिन अब रोजाना 436 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सरकार द्वारा बिना मेडिकल रिपोर्ट के कोरोना सैंपल करवाने पर फीस तय कर दी है। इसी वजह से कोरोना संक्रमण के कम मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है उसे सांस की तकलीफ थी। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2408 हो गया है। फिलहाल सक्रिय मरीज 266 है।
- डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें