फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अग्निवीर भर्ती का परिणाम जारी, 359 युवाओं ने बनाई मेरिट में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अग्निपथ स्कीम के तहत सेना द्वारा जुलाई में हिसार एआरओ में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित की गई भर्ती रैली का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि रैली में शामिल हुए हजारों युवाओं में से करीब 359 युवाओं ने मेरिट में अपनी जगह बनाई है। अभ्यर्थी रैली का परिणाम www.joinindianarmy.com वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों को अब अक्तूबर माह में निर्धारित प्रशिक्षण केंद्रों पर भेजने से पहले उनके दस्तावेजीकरण और सत्यापन के लिए हिसार के सेना भर्ती कार्यालय में बुलाया जाएगा।उल्लेखनीय है कि हिसार कैंट में जुलाई माह में छह दिन तक अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया चली थी। इस प्रक्रिया में युवाओं को दौड़ के अलावा अन्य फिजिकल एक्टिविटी से गुजरना पड़ा था। इसके बाद मेडिकल की प्रक्रिया हुई थी। सफल अभ्यर्थियों ने मेरिट में स्थान बनाकर सूची में जगह बनाई है। अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी के परिणाम अलग से घोषित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें