फोटो। नगर परिषद द्वारा नहर किनारे करवाई गई सफाई।
टोहाना। सिंचाई विभाग के पत्र के बाद नगर परिषद ने नहर किनारे की सफाई करवा दी है। इसके अलावा नगर परिषद ने सफाई दरोगा पाला राम की ड्यूटी वहां लगा दी हैं ताकि कचरा गिराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने बताया कि रेलवे रोड स्थित संगम रोड पर नहर किनारे गिराए कचरे को उठवा दिया है और वहां कर्मचारी की तैनाती की गई है। यदि कोई कचरा गिरता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दे कि सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता श्याम ढींगड़ा ने नगर परिषद सचिव को नोटिस देकर कार्रवाई करने के लिए कहा था। जिसके बाद नगर परिषद ने ये कार्रवाई शुरू की है। कार्यकारी अभियंता ने कहा था कि यह गंदगी उड़कर नहर में जा रही थी जिससे वातावरण और जल दूषित हो रहा था।