फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिवाली के बाद फिर से धान की आवक में आई तेजी, 80 हजार मीट्रिक टन की हो रही खरीद

Fri, 24 Oct 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की फसल को सुखाने के लिए बिछाता किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में रबी फसलों की बुवाई शुरू होते ही धान की आवक ने रफ्तार पकड़ ली है। अनाज मंडियों में इन दिनों रोजाना औसतन 80 हजार मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की जा रही है। किसानों की लगातार बढ़ती आमद के चलते मंडियों में धान की ढेरियां लगनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


मजदूर देर रात तक फसल को बोरियों में भरने में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक जिले में 71,45,680 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। वहीं उठान प्रक्रिया में तेजी आने के बाद 52,30,220 क्विंटल धान का उठान भी किया जा चुका है, जो कुल खरीद का लगभग 73 प्रतिशत है। इससे किसानों के अटके हुए भुगतान में भी तेजी आई है।

किसानों का कहना है कि दिवाली के बाद कटाई पूरी रफ्तार में है और अब धान की फसल पूरी तरह सुख चुकी है। किसान रुपराम, अमीलाल, पुरखाराम, पोखर और हरीराम ने बताया कि अनाज मंडियों में पहुंचते ही फसल की तुरंत खरीद हो रही है और भुगतान भी कुछ ही दिनों में बैंक खातों में मिल रहा है।
विज्ञापन


मंडी अधिकारियों का कहना है कि उठान और भुगतान प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

:: अनाज मंडी में परमल धान की आवक में तेजी आई हैं। एमएसपी पर धान की खरीद 15 नवंबर तक जारी रहेगी। ऐसे में किसान फसलों की कटाई में जल्दबाजी न करें। फसल को पूरी तरह से सुखाकर ही मंडी में लाएं ताकि तुरंत खरीद हो सके।
विज्ञापन


-राजेश नैन, मंडी सुपरवाइजर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें