फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टिक एस्फाल्ट का वर्क आर्डर जारी, 20 साल बाद शहर की सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
शहर का जवाहर चौक जहां से मास्टिक एस्फाल्ट की लेयर बिछाई जाएगी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। 20 साल बाद सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीद जगी है। सोमवार से शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। मास्टिक एस्फाल्ट लेयर बिछाकर सड़कों को मजबूत किया जाएगा। नगर निकाय की तरफ से टेक्निकल अनुमति मिलने के बाद नप ने एजेंसी को वर्क आर्डर जारी कर दिया है। शहर की करीब 20 आरसीसी पर मास्टिक एस्फाल्ट की लेयर बिछाई जाएगी। ये काम जवाहर चौक से शुरू होने जा रहा है। अगले करीब दो महीने के अंदर सभी सड़कों का पुनर्निर्माण भी हो जाएगा। नप अधिकारियों के मुताबिक यह तकनीक बड़े-बड़े शहरों में प्रयोग की जाती है। मास्टिक एस्फाल्ट लेयर की लाइफ भी अच्छी होती है। सीसी सड़कों पर इस लेयर को बिछाने के लिए करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एक बार सड़क बनने के बाद 20 सालों तक इसकी रिपेयरिंग की भी जरूरत नहीं है। ऐसे में बार बार सड़क टूटने का डर भी नहीं रहेगा और नगर परिषद को घाटा भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन

जानिए कहां बिछाई जाएगी मास्टिक एस्फाल्ट की लेयर
- लालबत्ती चौक से जवाहर चौक।
- धर्मशाला रोड, तहसील चौक से तुलसीदास चौक।
- शिव चौक, बीघड़ रोड।
- डीएसपी रोड।
- पंचायत भवन वाली सड़क।
- मल्टीपर्पस पार्किंग के पीछे वाली सड़क।
- भट्टूरोड से नर्सिंग अस्पताल से सिरसा रोड की तरफ जाने वाली सड़क।
- हेरिटेज पार्क वाली सड़क।
इन सड़कों पर ये आएगी लागत
काम लागत
- हैरिटेज पार्क से बीघड़ चौक तक 71 लाख
- देवीलाल मार्केट से खेमाखाती रोड तक 40 लाख
- लालबत्ती से अरोड़वंश धर्मशाला तक 20 लाख
- विजय चौधरी के घर से आशीर्वाद पैलेस 50 लाख
मास्टिक एस्फाल्ट लेयर अन्य सड़कों की अपेक्षा मोटी
मास्टिक एस्फाल्ट लेयर का प्रयोग पुल के ऊपर बनने वाली सड़क पर किया जाता है। इस लेयर में छोटे-छोटे दाने होते हैं जो सड़क को टूटने नहीं देते। वहीं इसकी लेयर अन्य सड़कों की अपेक्षा भी मोटी होती है। अच्छी तकनीक और सड़कों की लाइफ अधिक होने के कारण नगरपरिषद इस नई तकनीक को अपना रहा है। मास्टिक एस्फाल्ट लेयर की सड़क बनाने में स्टोन चिप्स, प्लास्टिक, क्रेशर, गद्देदार परत सहित अन्य सामान प्रयोग होता है। अब करीब पौने दो करोड़ से शहर की पुरानी सड़कों की हालत सुधर जाएगी। अगर नप उखाड़कर बनाता है तो समय के साथ करीब एक अरब रुपये खर्च हो जाएगा।
वर्जन
मास्टिक एस्फाल्ट लेयर बिछाने का काम सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरूआत जवाहर चौक से की जाएगी। टेंडर जारी बहुत पहले हो गया था इसे अनुमति के लिए मुख्यालय भेजा गया था। अनुमति मिल गई है और वर्क आर्डर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें