फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल बाद नहीं मिली कार, लुटेरे फरार

Wed, 09 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्नी नेे कहा कि ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस न तो कार बरामद कर सकी है और न ही आरोपियों को काबू कर सकी।
विज्ञापन


पुलिस ने बंद कर दिया केस, बराला से करवाया रि-ओपन
पुन्नी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने करीब ढाई साल पहले गन प्वाइंट पर उनकी कार छीन ली थी। उन्होंने पुलिस मेें मामले की शिकायत भी दर्ज करवाई।

पहले एक-दो माह पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की, फिर केस ही बंद कर दिया। इस मामले को लेकर वह कई बारे पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से भी मिले, लेकिन मामले की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।

पिछले दिनों उन्होंने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से गुहार लगाकर कार लूट वारदात के केस को रिओपन करवाया। जिस पर पुलिस ने एक बार फिर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुन्नी ने बताया कि बावजूद इसके कार्रवाई सिरे नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन

 
एक माह पहले पीएम को भी भेजी शिकायत
बंत सिंह पुन्नी व दीप सिंह पुन्नी ने बताया कि पुलिस कार्य प्रणाली से परेशान होकर करीब एक माह पहले उन्होंने शिकायत पत्र प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय, हरियाणा गृहमंत्रालय, मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी, एसपी तथा डीएसपी सहित 16 स्थानों पर भेजी तथा न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

बंत सिह के पुत्र दीप सिंह पुन्नी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए उन्होंने तन-मन-धन से काम किया है लेकिन भाजपा की सरकार होते हुए भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने बताया कि आज में उद्योगपति भी सुरक्षित नहीं है, आम लोगों की क्या बात करें।

ये था मामला
21 जुलाई 2013 की सुबह पुन्नी अपनी हुडंई गेस्ट में सवार होकर सैर के लिए निकले थे। तभी तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे पिस्तौल के बल पर उन्हें धमकाते हुए उनकी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस आज तक मामले को नहीं सुलझा पाई है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी रविंद्र तोमर ने कहा कि संज्ञान में ये मामला अभी आया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से उनका सहयोग करेगा। मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें