फतेहाबाद के मिनी बाइपास पर बिछाई जा रही डामर।
फतेहाबाद। शहर से गुजर रहे मिनी बाइपास की आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने सुध ली है। 7 किलोमीटर 600 मीटर लंबे बाइपास की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग इस मार्ग पर डामर बिछा रहा है।
हिसार रोड की तरफ से इस सड़क पर बिटुमिन की परत बिछाने का काम शुरू हो गया है। निर्माण के बाद पहली बार इस पर परत बिछाने का काम शुरू हुआ है। वर्ष 2012 में मिनी बाईपास का निर्माण हुआ था। सीएम घोषणा में ये प्रोजेक्ट शामिल है। इस पर करीब 1.32 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।