फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आखिर 13 दिन फतेहाबाद अनाज मंडी में एसडीएम के आश्वासन पर गेहूं खरीद शुरू

Mon, 14 Apr 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में एसडीएम के आश्वासन के बाद गेहूं की खरीद आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनाजमंडी में सोमवार को आखिरकार गेहूं की खरीद शुरू हो गई। अनाजमंडी के हनुमान मंदिर में करीब डेढ़ घंटे तक आढ़तियों और अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आढ़तियों ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


एसडीएम राजेश कुमार के सामने आढ़तियों ने डीएफएससी विनीत जैन पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि जानबूझकर खरीद नहीं की जा रही है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। कई बार अधिकारियों से मिल चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे मंडी में फसल लेकर आए किसान भी परेशान हैं। एसडीएम राजेश कुमार ने आश्वासन दिया कि डीएफएससी सप्ताह में एक दिन खरीद करेगी। इसको लेकर दिन निर्धारित कर दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद सोमवार 14वें दिन गेहूं की खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिली है।

सोमवार को गेहूं की खरीद शुरू करवाने को लेकर पुरानी अनाज मंडी में स्थित हनुमान मंदिर में आढ़तियों की बैठक रखी गई। इस बैठक में डीएफएससी के अधिकारी विनीत जैन ने कहा कि सप्ताह में एक दिन गेहूं की खरीद करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। जबकि आढ़ती सप्ताह में दो दिन खाद्य आपूर्ति से खरीद किए जाने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद एसडीएम के आश्वासन के बाद आढ़ती खरीद शुरू करने में सहमत हुए।
विज्ञापन


-

आढ़ती बोले- डीएफएससी नहीं सुनते आढ़तियों की बात

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से गेहूं की खरीद नहीं करने से नाराज आढ़तियों ने सोमवार को हनुमान मंदिर में पहुंचे जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विनीत जैन से कहा कि मंडी के आढ़ती डीएफएससी से खरीद करवाने के लिए मांग कर रहे हैं। ऐसे में अगर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी चाहे तो डीएफएससी एजेंसी मंडी में खरीद शुरू कर सकती है, लेकिन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता आढ़तियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। आढ़तियों ने पूरी बैठक के दौरान डीएफएससी पर जमकर कटाक्ष किए। इस दौरान डीएफएससी आढ़तियों के निशाने पर रहे। हैफेड़ खरीद एजेंसी ने सोमवार को गेहूं की खरीद शुरू की है।

-

डीएफएससी खरीद करेगी तो उठान में आएगी तेजी

गेहूं की खरीद को लेकर मंडी के आढ़ती रामनिवास शर्मा, प्रवीण कुमार, गुरपाल सिंह, साहिल चौधरी और सज्जन कुमार ने बताया कि डीएफएससी गेहूं की खरीद करती है तो इससे मंडी में गेहूं के उठान में तेजी आएगी। वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन और हैफेड़ खरीद एजेंसी हर दिन 25,000 गेहूं के बैगो का उठान करती है। वहीं डीएफएससी खरीद करती है तो प्रति दिन कुल 75,000 बैगों का उठान होगा। इससे मंडी में किसानों को फसल रखने में परेशानी नहीं होगी। पिछली साल उठान में देरी होने से बारदानों के सूखने से आढ़तियों को प्रति बैग 400 ग्राम तक नुकसान हुआ था। फतेहाबाद की अनाज मंडी में अभी तक 79,636 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जिससे फतेहाबाद की नई अनाज मंडी व पुरानी अनाज मंडी गेहूं की ढेरियों से अट चुकी है।

-



जिले में गेहूं की खरीद व उठान

जिले में अभी तक गेहूं की कुल आवक 6,29,453 क्विंटल हुई है, जिसमें से खरीद मात्र 1,75,599 क्विंटल हो सकी है। वहीं उठान धीमा होने के कारण 44,574 क्विंटल का हो सकी है।

मंडी-आवक-खरीद

फतेहाबाद- 79,636 - 00

भट्टू- 1,00,359 - 70,493

टोहाना- 1,81,197 - 28,276

रतिया- 83,944 - 16,656

भूना- 1,28,892 - 31152

जाखल- 2,551 - 00

धारसूल- 52,874 - 00

(आंकड़े क्विंटल में)

-

गेहूं खरीद के लिए प्रशासन से डीएफएससी खरीद एजेंसी को सप्ताह में दो दिन खरीद कराने की मांग की है। इसके बाद प्रशासन ने सप्ताह में एक दिन खरीद करने का आश्वासन दिया है। ऐसे में अगर डीएफएससी गेहूं की खरीद नहीं करती है, तो आढ़ती फिर से हड़ताल करने के लिए तैयार है।

-जगदीश भादू, व्यापार मंडल प्रधान, फतेहाबाद।



-

उठान में तेजी लाने के लिए व निरंतर खरीद जारी रखने के लिए डीएफएससी की ओर से खरीद होना आवश्यक है। इसको लेकर आढ़तियों की प्रशासन से मांग है कि सप्ताह में दो दिन गेहूं की खरीद डीएफएससी की ओर की जानी चाहिए।

-रामनिवास शर्मा, आढ़ती फतेहाबाद।



-

हर वर्ष उठान में तेजी नहीं होने से मंडियों में कई महीनों तक गेहूं के बैगों का उठान नहीं हो पाता है। इससे बारदानों का वजन 750 ग्राम से घटकर 400 ग्राम तक हो जाता है। इससे आढ़तियों को नुकसान सहना पड़ता है। वहीं किसानों को उनकी राशि के भुगतान में देरी होती है।

-प्रवीण कुमार, आढ़ती फतेहाबाद।

-

किसानों और मजदूरों की परेशानी को देखते हुए मंडी में गेहूं की खरीद शुरू की गई है, लेकिन एक सप्ताह के अंदर अगर प्रशासन गेहूं की खरीद शुरू नहीं करवाता है तो आढ़ती फिर से हड़ताल के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


-गुरुपाल सिंह, आढ़ती फतेहाबाद।

:: गेहूं की खरीद के लिए डीएफएससी से खरीद करवाने की कोशिश की जा रही है। जल्द इसके लिए सप्ताह का दिन निर्धारित किया जाएगा।

-विनीत जैन, जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें