इतना ही नहीं, इस बार नवरात्रों में चित्रा नक्षत्र वैद्यति योग भी बन रहा
है। जिसके प्रभाव से नवरात्रों में की गई देवी आराधना सुख-समृद्धि, लक्ष्मी
और वैभव बढ़ाती है। इसलिए इस बार नवरात्र पूरी श्रद्धा से मनाइए।
13 से 22 अक्तूबर तक होंगे नवरात्र
शारदीय
नवरात्र मंगलवार 13 अक्तूबर से शुरू होकर 22 अक्तूबर तक जारी रहेंगे।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं मां वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य संचालक सचिन
शास्त्री का कहना है कि श्राद्ध का कम होना और नवरात्र का एक दिन बढ़ना
हमेशा से ही शुभ संकेत होता है।
सचिन शास्त्री का ये भी कहना था कि ऐसा संयोग बहुत कम देखने को मिलता है। पिछली बार तकरीबन साल 2000 में ये संयोग आया था।
आस्था पर भारी पड़ेगी महंगाई
इस
बार नवरात्र के दिनों में भक्तों को महंगाई डायन से भी दो दो हाथ करने
पड़ेंगे। नवरात्र के व्रत में मुख्य तौर पर इस्तेमाल होने वाला सिंघाड़े
एवं कुट्टू के आटे के रेट काफी बढ़ गए हैं। इसके अलावा पूजन सामग्री के
दामों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
वस्तुएं पिछली बार रेट इस बार रेट
कुट्टू का आटा 80 रुपये प्रति किलो 100 रुपये प्रति किलो
सिंघाड़े का आटा 180 रुपये प्रति किलो 320 रुपये प्रति किलो
माता की चुनरी 10 से 15 रुपये प्रति नग 25 से 35 रुपये प्रति नग
पूजा की थाली 50 से शुरू 80 से शुरू
व्रत के दिनों में इनका रखेंगे ध्यान तो सेहत भी रहेगी बलवान
1. सिर्फ नींबू पानी के भरोसे व्रत न रखें।
2. कुट्टू एवं सिंघाड़े का ताजा आटा ही इस्तेमाल करें।
3. खाने में साबूदाने की खीर या खिचड़ी अवश्य इस्तेमाल करें।
4. लो-फैट खाने पर दें जोर, इससे व्रत में ज्यादा भारीपन महसूस नहीं होगा।
5. व्रत में कमजोरी से बचने को आलू एवं पेय पदार्थ थोड़ा-थोड़ा अवश्य लेते रहें।