फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुनाफा देने का झांसा देकर एडवोकेट के साथ 6.87 लाख की ठगी

Mon, 18 Nov 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया के एक एडवोकेट को मुनाफा देने का झांसा देकर 6.87 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रतिया निवासी एडवोकेट दमन गर्ग ने साइबर अपराध थाना पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि वह रतिया की अदालत में एडवोकेट हैं। बीती 25 अगस्त को उनके मोबाइल फोन नंबर पर दूसरे नंबर से वाट्सअप कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले अपना नाम ऐना स्मिथ बताया। उसने बताया कि मोबाइल एप से स्टॉक ट्रेडिंग की जानकारी देते हैं। आप उस पर अपना पंजीकरण करवा लें। निवेश के लिए एप से राशि जमा कर दें। इस राशि पर अधिक मुनाफा मिलेगा।
विज्ञापन

20 से 25 फीसदी कमीशन का दिया गया झांसा
शिकायत में एडवोकेट ने बताया कि फोन करने वाले ने बताया कि निवेश करके आप 20 से 50 फीसदी तक कमीशन पा सकते हैं। इसके लिए पांच अलग बैंक खाते दिए गए और उनमें 14,71,043 रुपये डाल दिए गए। कमीशन के रूप में पहले कई लेनदेन में 7,83,957 रुपये मिल गए। इसके बाद बाकी राशि मांगने पर 56 लाख रुपये जमा करवाने के लिए कहा गया। तब बची हुई राशि कमीशन के साथ 65 लाख रुपये मिल जाएंगे लेकिन उन्होंने मांगी गई राशि जमा नहीं करवाई तो उन्होंने अवशेष 6,87,086 रुपये नहीं दिए गए। फिलहाल साइबर अपराध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें