फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किशोरावस्था शिक्षा से बच्चों को दिया जाएगा स्वास्थ्य ज्ञान

Mon, 02 Feb 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मताना ​स्थित डाइट
विज्ञापन
फतेहाबाद। एससीईआरटी हरियाणा एवं हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की तरफ से जिले के सभी निजी स्कूलों में किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका आयोजन 4 फरवरी, विश्व कैंसर दिवस के दिन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद श्योराण ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत निजी स्कूल अपने स्तर पर सेमिनार, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, जागरूकता अभियान या रैली इत्यादि का आयोजन कर किशोरावस्था शिक्षा के बारे में बच्चों को जागरूक करेंगे।
विभाग इस दौरान 29 स्कूलों का चयन करेगा जो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के जिला प्रभारी डॉ. प्रदीप लौरा ने बताया कि प्रथम चरण में 4 फरवरी को सभी विद्यालयों में किशोरावस्था शिक्षा एवं एड्स कंट्रोल के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम बारे सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। निर्देश अनुसार प्रत्येक खंड के सभी प्राइवेट स्कूलों चाहे सीबीएसई बोर्ड से संबंधित हों या हरियाणा शिक्षा बोर्ड से, सभी स्कूलों में कक्षा छह से ऊपर के बच्चों को किशोरावस्था शिक्षा संबंधित जागरूकता कार्यक्रम अवश्य आयोजित किए जाएं। इन गतिविधियों के आयोजन उपरांत, परिणामस्वरूप जिले के 29 स्कूलों का चयन किया जाएगा। जिन्हें इस कार्यक्रम के लिए प्रोत्साहन राशि का भी वितरण किया जाएगा।
-

प्रतियोगिता न करवाने वालों पर होगी कार्रवाई

नोडल अधिकारी डॉ. लौरा ने बताया कि वर्तमान समय को देखते हुए ये कार्यक्रम अति आवश्यक है। सभी स्कूलों को इसका पालन करना होगा। अगर कोई स्कूल इस आदेश को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
विज्ञापन


-

ये है जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति

प्राइमरी स्कूल - 32

मिडिल स्कूल - 68

हाई स्कूल - 46

सीनियर सेकेंडरी स्कूल 46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें