फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिप्लोमा इन लेटरल एंट्री में कल तक ले सकेंगे दाखिला

Sun, 28 Jun 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए प्रक्रिया जारी है। डिप्लोमा इन लेटरल एंट्री में दाखिले को लेकर दूसरी काउंसिलिंग के तहत दाखिले शुरू हो गए हैं जिन्होंने विकल्प चुने थे। अब इन विद्यार्थियों को 30 जून तक संस्थान में रिपोर्ट करके दाखिला लेना होगा। फिलहाल स्थिति ये है कि 36 सीटों के लिए 59 आवेदन हैं। प्रत्येक डिप्लोमा कोर्स में 6 सीटें रिजर्व है। इसके तहत विद्यार्थी को दूसरे वर्ष में दाखिला मिलता है।
विज्ञापन

वहीं डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद वंचित विद्यार्थियों से ऑनलाइन विकल्प मांगे गए हैं। बहुतकनीकी संस्थान में 6 डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए 360 सीटों पर 376 आवेदन आए थे। पहली काउंसिलिंग के तहत 273 विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई थी लेकिन 180 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
अब दूसरी काउंसिलिंग में पहली काउंसिलिंग में वंचित विद्यार्थी दाखिला ले पाएंगे लेकिन उन्हें कॉलेज और डिप्लोमा विभाग की वेबसाइट पर चुनना होगा। एक जुलाई को सीट अलॉटमेंट की सूचना जारी होगी। विद्यार्थी को जो संस्थान मिलेगा वहां पर 2 से 3 जुलाई तक रिपोर्ट करके दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन

-
संस्थान को मिल चुका है नया डिप्लोमा कोर्स
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में डिप्लोमा इन जियो इन्फॉर्मेटिक्स पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। ये कोर्स विद्यार्थियों को आधुनिक सर्वेक्षण, डिजिटल मैपिंग, सैटेलाइट तकनीक, जीआईएस, रिमोट सेंसिंग और अन्य उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगा। पहले महाविद्यालय में पांच कोर्स थे और इनकी संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
-
बहुतकनीकी संस्थान में कोर्स
सिविल इंजीनियरिंग
कंप्यूटर साइंस
इलेक्ट्रिकल
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी
डिप्लोमा इन जियो इन्फॉर्मेटिक्स

बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। डिप्लोमा इन लेटरल एंट्री में जिन विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई है वे 30 जून तक दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा डिप्लोमा कोर्स में दाखिले को लेकर दूसरी काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। 30 जून तक विद्यार्थी संस्थान और डिप्लोमा का विकल्प चुनकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

- मोहनलाल, दाखिला प्रभारी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें