फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आज से 2100 सीटों पर शुरू हो सकती है दाखिला प्रक्रिया

Sun, 05 Apr 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में प्राइमरी स्कूल संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत जिले के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए 2100 खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सोमवार को उज्जवल पोर्टल खुल सकता है। पोर्टल खुलते ही सभी स्कूलों में खाली सीटों का ब्योरा उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन


इन सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करा सकते हैं। अब तक जिले के 254 स्कूलों में 249 स्कूलों ने अपनी खाली सीटों की जानकारी विभाग को भेजी है। जिले में पांच स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने खाली सीटों का ब्योरा उपलब्ध नहीं करवाया है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग इन स्कूलों पर कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।

विभाग इन स्कूलों को नोटिस जारी कर सकता है और आगे की कार्रवाई कर सकता है। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिल सकें। इस दौरान, आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विभाग द्वारा जल्द ही उज्जवल पोर्टल पर साझा की जाएगी।
विज्ञापन








-



25 फीसदी सीटों की देनी होती है जानकारी



विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिन पांच स्कूलों ने जानकारी नहीं दी है उनमें एक प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल है। स्कूलों को कुल सीटों का 25 प्रतिशत दाखिला करना होगा। आरटीई के तहत शुरुआती कक्षा में स्कूल को दाखिला देना होगा। यदि कोई स्कूल किसी भी एंट्री लेवल कक्षा में सीट घोषित करता है तो उनमें से 25 प्रतिशत सीटें लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित की जाएंगी।

-

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का मांगा रिकॉर्ड

शिक्षा विभाग ने जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का भी रिकॉर्ड मांगा है। जिले में प्राइमरी और मिडिल के कई ऐसे स्कूल हैं जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) कार्यालय ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से रिपोर्ट मांगी है।

-



आरटीई के तहत निजी स्कूलों को पात्र विद्यार्थियों को दाखिला देना होता है। जिन स्कूलों ने खाली सीटों की जानकारी दी है उनके दस्तावेज वेरिफिकेशन हो चुकी है। विभाग की तरफ से जल्द पोर्टल खुल सकता है और सीटों की जानकारी जारी हो सकती है।
विज्ञापन


-अनीता बाई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें