फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल के लिए मंजूर हुई सीआरएम मशीन, हड्डियों के हो पाएंगे ऑपरेशन

Sun, 05 Apr 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आपातकालीन वार्ड संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में जल्द ही हड्डी रोग से जुड़े मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अस्पताल के लिए सी-आर्म (सीआरएम) मशीन को मंजूरी मिल गई है जिससे अब जटिल हड्डी के ऑपरेशन भी यहीं संभव हो सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मशीन का ऑर्डर पहले ही दिया जा चुका है और इसके इसी माह अस्पताल में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अस्पताल में हड्डी विशेषज्ञ होने के बावजूद ऑपरेशन सुविधा नहीं मिल पा रही थी। हालांकि विशेषज्ञ फिलहाल लंबी छुट्टियों पर है। विशेषज्ञ के आने से पहले मशीन भी यहां इंस्टॉल हो जाएगी। पिछले करीब दो वर्षों से सी-आर्म मशीन के अभाव में अस्पताल में हड्डियों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। स्थिति यह थी कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे न केवल मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था, बल्कि समय पर इलाज न मिलने से उनकी परेशानी भी बढ़ रही थी।

सी-आर्म मशीन ऑर्थोपेडिक सर्जरी के लिए बेहद महत्वपूर्ण उपकरण मानी जाती है। ऑपरेशन के दौरान हड्डियों की स्थिति को लाइव देखा जा सकता है जिससे सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित होती है। इस मशीन के आने के बाद फ्रैक्चर, ज्वाइंट से जुड़े मामलों और अन्य जटिल हड्डी रोगों के ऑपरेशन नागरिक अस्पताल में ही किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


-

अस्पताल में दो साल से है विशेषज्ञ

नागरिक अस्पताल में पिछले दो साल से विशेषज्ञ है। अस्पताल में रोजाना हड्डियों संबंधित 80 से 100 मरीजों की ओपीडी रहती है लेकिन फिलहाल डॉक्टर लंबी छुट्टियों पर है। ऐसी स्थिति में मरीजों को अग्रोहा रेफर किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मशीन की मंजूरी मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार मिलेगा, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा।

-

मशीन की आपूर्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मशीन के आते ही जल्द ही इसे अस्पताल में स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों और स्टाफ को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि मशीन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें