फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुतकनीकी संस्थानों में विभिन्न कोर्सों में दाखिले शुरू, 23 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एचएसटीईएस) ने सत्र 2021-2022 के लिए राज्य के सभी सरकारी, एडिड व प्राइवेट बहुतकनीकी संस्थानों के विभिन्न कोर्सों में दाखिले को लेकर शेडयूल जारी कर दिया है। इस बार कोविड संक्रमण को देखते हुए दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन ही रहेगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई रखी गई है। यह जानकारी डीसी महावीर कौशिक ने दी
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ के दाखिला ब्रांच इंचार्ज डॉ. बलराज ने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में दाखिले की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। संस्थान में क्रमश: सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग व डीएमएलटी समेत 5 कोर्स उपलब्ध है। दाखिले संबंधी किसी भी जानकारी के लिए आवेदक संस्थान में मोबाइल नंबर 94161-45331, 94665-58308, 98966-74266, 95180-26916 94169-27636, 94661-70786 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें