फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हादसे के बाद प्रशासन सख्त, अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने के निर्देश

Thu, 08 Oct 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में अतिक्रमण हटाने को निर्देश देते एसडीएम सुरेंद्र सिंह। 
विज्ञापन
रतिया। घग्गर नदी पुल के पास 6 अक्तूबर को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। वीरवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने फतेहाबाद रोड, बुढलाडा रोड और घग्गर नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने दुकानदारों को दुकानों के आगे सामान रखकर सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण वाहन सड़क पर खड़े होते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ हादसों का खतरा बढ़ता है। घग्गर नदी पुल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए दुकानदारों और आमजन से खुले में कचरा न डालने की अपील की। उन्होंने धान लेकर मंडियों में आने वाले किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर स्पष्ट नंबर प्लेट लगाने और तेज आवाज में लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करने को कहा। इस दौरान नगरपालिका सचिव शुभम कुमार, यातायात पुलिस टीम इंचार्ज भीम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें