फतेहाबाद। पुलिस ने गाड़ी चोरी मामले में आरोपी को राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला बुलंदशहर के सलेमपुर जाट निवासी शिवा के रूप में हुई है।
पुलिस जब आरोपी का पीछा कर रही थी तो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। आरोपी ने गंगानगर जाने के लिए किराये पर गाड़ी की थी। जब चालक होटल पर सामान लेने के लिए गया तो वह कार लेकर भाग गया। पुलिस ने दिल्ली निवासी ऋषिकेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। गाड़ी को शिवा ने कश्मीरी गेट दिल्ली से किराये पर श्रीगंगानगर जाने के लिए बुक की थी। वे दोनों गाड़ी में सवार होकर श्रीगंगानगर जा रहे थे।
कार जब फतेहाबाद से अकांवाली पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी को एक होटल पर रुकवा ली। इसके बाद वह सामान लेने होटल पर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसने देखा कि वहां पर उसकी गाड़ी नहीं थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तलाश शुरू की तो गाड़ी मालिक ऋषिकेश का मोबाइल फोन डैशबोर्ड में ही पड़ा था और चालू था।
पुलिस ने जब मोबाइल की लोकेशन ली तो वह राजस्थान के पास मिली। इसी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कार को ट्रेस करना शुरू कर दिया। पुलिस कार पीछा करते हुए श्रीगंगानगर तक पहुंच गई। आरोपी शिवा ने जब पुलिस की गाड़ी को पीछा देखा तो कार को भगा लिया। इस दौरान सामने आ रही गाड़ी से कार की टक्कर हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवा को पकड़ गया। सदर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने में लेकर आ गई। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।