टोहाना। थाना शहर प्रभारी शादी राम की टीम ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए मास्टर कॉलोनी निवासी जश्नप्रीत को काबू किया है। जिसके कब्जे से चोरी का लैपटॉप व मोबाइल को बरामद किया है।
पुलिस ने तीन दिनों में चोरी के तीन मामलों में तीन चोरों को काबू किया है। जिसकी पहचान टोहाना जश्नप्रीत, रोहित व संदीप के तौर पर हुई है। पुलिस तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मास्टर कॉलोनी के रहने वाले बलदेव सिंह ने बताया था कि वह अपना मोबाइल चार्ज लगाकर सो गया था तो आरोपी जश्नप्रीत ने मकान में घुसकर लैपटॉप व मोबाइल चोरी कर लिया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर उससे सामान बरामद कर लिया है।