फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हेरोइन सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jan 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। पुलिस ने एक हेरोइन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गांव मोहम्मदपुर सोत्तर निवासी जगसीर सिंह उर्फ लंबू के रूप में हुई है। पुलिस ने 30 सितंबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस टीम जब गश्त के दौरान रतिया में मिनी बाईपास पर पहुंची तो टोहाना की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो इन लोगों ने अपने नाम इकबाल सिंह उर्फ इशु निवासी बिशलान मोहल्ला रतिया व जगसीर सिंह उर्फ राजू निवासी गऊशाला मोहल्ला रतिया बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से 5.30 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इन युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इन्हें नशा सप्लाई करने के आरोपी जगसीर सिंह उर्फ लंबू को भी रतिया पुलिस ने काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बस स्टैंड पर महिला यात्री की सोने की बाली चोरी, केस दर्ज
भट्टू कलां। बस में सवार होकर फतेहाबाद से भट्टू कलां आई महिला यात्री की सोने की बाली बस स्टैंड के पास से चोरी हो गई। महिला यात्री गांव चूली बागड़ियान निवासी कमला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 28 दिसंबर को हरियाणा रोडवेज की बस से फतेहाबाद से भट्टू कलां आई थी। इसी बस में सवार कुछ ठगों ने बस से उतरने के बाद बस स्टैंड के पास से उसके कानों की सोने की बालियां चुरा ली। बालियों की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। उसने बताया कि ठगों की संख्या 6- 7 थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें