फतेहाबाद। लाखों रुपये लेकर फर्जी एयर टिकट बनाकर देने के मामले में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान तजिंदरपाल सिंह निवासी सिमरन ट्रेवल्स, बठिंडा के रूप में हुई है।
आरोपी पर 2.76 लाख रुपये लेकर फर्जी टिकट देने का आरोप है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि 15 दिसंबर 2023 को गुरु नानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी मनदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी भतीजी व माता दोनों कनाडा रहते हैं।
उसकी भतीजी की जनवरी 2024 में भारत में शादी होनी थी। इसके लिए उसने दोनों का कनाडा से दिल्ली की और वापसी के लिए दिल्ली से कनाडा का टिकट बुक करवाना था। इस पर उसने बठिंडा के सिमरन ट्रेवल्स के तजिंदरपाल सिंह को कुल 2 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद तजिंदरपाल ने उसे व्हाट्सएप पर आने व जाने के फर्जी टिकट भेज दिए।