फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: झांसा देकर संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ दल और स्थानीय पुलिस ने पीड़िता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब तीन साल पहले मोबाइल फोन के माध्यम से उसकी दोस्ती गांव डूल्ट के अजय कुमार के साथ हुई थी। एक वर्ष पहले उनका आपस में मिलना-जुलना शुरू हुआ और दोस्ती प्यार में बदल गई। अजय ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो दोनों सहमत हो गए। शादी के झांसे में लेकर अजय ने फतेहाबाद रोड के होटल और राजगुरु मार्केट भूना में कैफे पर बुलाकर दुष्कर्म किया।
जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो अजय ने उसकी अश्लील वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार ब्लैकमेल किया। वह 21 जुलाई को गांव दहमान में एक विवाह समारोह में गई थी। वहां मिले आरोपी अजय ने दहमान बस स्टैंड पर उसके साथ मारपीट की और भूना में उकलाना रोड पर एक गोदाम में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


सीन ऑफ क्राइम टीम के फतेहाबाद प्रभारी जोगिंदर सिंह और रमेश कुमार शनिवार को मौके पर पहुंचे उन्होंने पीड़िता की निशानदेही पर फिंगरप्रिंट उठाए और कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। महिला जांच अधिकारी कांता देवी की अगुवाई में होटल, कैफे और दहमान गांव में जाकर मामले में तफ्तीश करके साक्ष्य हासिल किए।

कोट
पुलिस ने युवती की शिकायत पर डूल्ट गांव के अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने शनिवार को भूना पहुंचकर घटनाक्रम से संबंधित कई स्थलों पर तफ्तीश की। मिले साक्ष्य पत्रावली में शामिल किए गए हैं। - शादीराम, प्रभारी, भूना थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें