फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आरटीआई लगाने के विरोध में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

Mon, 02 Jun 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अयाल्की गांव में मारपीट की घटना के बाद घरो के बाहर गिरे हुए ईंट व पत्थर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अयाल्की में आरटीआई लगाने से खफा एक व्यक्ति व उसके परिवार के साथ मारपीट करने व घर में पथराव करने का आरोप है। घटना रविवार देर रात की है। गांव अयाल्की निवासी सुरेश कुमार, उनके पिता कौजूराम, उनकी मां कौशल्या देवी, पत्नी सदस्यों के साथ मारपीट की गई। हमला करवाने का आरोप गांव अयाल्की के सरंपच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पर लगा है। आरोप है कि घर में घुसकर नकाबपोश युवकों ने मारपीट की। इसके बाद सुरेश व उसकी मां को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने बताया कि गांव में मनरेगा के तहत करवाए गए काम, गलियों के निर्माण, शेड निर्माण को लेकर आरटीआई लगाई थी। पहले आरटीआई का जवाब नहीं मिला। जिसके बाद दोबारा आरटीआई लगाई गई। जिसके बाद आरोप है कि सरंपच प्रतिनिधि की ओर से आरटीआई वापस लेने का दबाव भी बनाया गया। इसी रंजिश में रविवार रात को हमला करवाया गया है। वहीं इस मामले में सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह का कहना है कि सुरेश, उसके पिता व विशाल नामक युवक ने पंचायती जमीन से पेड़ काटे हैं। पंचायतों को लाखों का नुकसान पहुंचाया है। इसकों लेकर उनके द्वारा भी पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है।
-
गांव अयाल्की में घर में घुसकर की गई मारपीट के मामले में घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों के नाम दिए गए हैं उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी, फतेहाबाद।
-

जिस समय मारपीट हुई उस समय मैं मेरे घर पर था। मेरे पर लगे मारपीट के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उनलोगों के द्वारा पंचायती भूमि से पेड़ काटे गए हैं। इससे पहले भी पंचायती भूमि पर कब्जा किया गया था। इसको लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

-महेंद्र सिंह, सरंपच प्रतिनिधि, गांव अयाल्की, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें