फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बीमा कंपनी कर्मचारी बन ठगने का आरोपी 2 दिन के रिमांड पर

Thu, 09 Apr 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक निवासी सुभाष नगर, हांसी हाल निवासी नवादा, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि बलजिंद्र सिंह निवासी हिजरावां कलां ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने खुद को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताकर फोन के माध्यम से झांसा दिया और विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा करवाने के लिए प्रेरित किया। आरोपी के कहने पर उसने अलग-अलग तिथियों में कुल 4,46,882 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पैसे वापस न मिलने पर ठगी का पता चला।

इस संबंध में साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी से 4,000 रुपये, तीन मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड और सात बैंक पासबुक बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी सहित कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें