फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पशु को बचाने में पुलिया से टकरा बाइक सवार जोहड़ में गिरा, मौत

Thu, 09 Apr 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन जानकारी देते हुए संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद/भूना। गांव जांडली खुर्द व जांडली कलां के बीच पशु को बचाने में बाइक पुलिया की दीवार से टकरा गया और जोहड़ में जा गिरा। हादसे में जांडली खुर्द निवासी सोनू (32) की मौत हो गई। सोनू बुधवार शाम को बाइक पर जांडली कलां में मजदूरी करके घर लौट रहा था। मृतक दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन


मृतक के चाचा महेंद्र ने बताया कि सोनू मजदूरी करने के लिए गांव जांडली कलां में गया हुआ था। जब वह काम से लौट रहा था तो उसकी बाइक के आगे पशु आ गया। उसे बचाने में यह हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई। सोनू के दो बच्चे 6 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश बिश्नोई के अनुसार मृतक के ताऊ रामचंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें