भूना । कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में तीन में से एक नामजद आरोपी युवक को पुलिस ने सोमवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। बता दें कि 3 जुलाई को भूना ब्लॉक के गांव की छात्रा ने पुलिस में शिकायत देकर तीन युवकों के खिलाफ कॉलेज में आते-जाते समय बस में छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे।
पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने चौबारा गांव के पवन कुमार व मोचीवाली के दो युवकों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले में नामजद पवन कुमार को देर रात्रि को चौबारा गांव से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस मोचीवाली के दो अन्य युवकों की पहचान एवं तलाश कर रही है। छेड़छाड़ मामले की तफ्तीश कर रही हेड कांस्टेबल नीरू बाला ने आरोपी को मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया। जहां पक्ष और विपक्ष के वकीलों की बहस के बाद आरोपी को जमानत मिल गई।
कोट
कॉलेज में आते-जाते समय बीकॉम की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला 3 जुलाई को दर्ज किया गया था, जिसमें नामजद पवन कुमार को पुलिस ने सोमवार की देर शाम को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया है। अन्य दो अज्ञात की पुलिस पहचान एवं तलाश कर रही है।
- सृष्टि गुप्ता, थानाध्यक्ष एवं एएसपी, भूना