फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मोटरसाइकिल चोरी के प्रयास में संलिप्त आरोपी मास्टर चाबी सहित गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस टीम ने मंगलवार को मोटरसाइकिल चोरी के प्रयास में पंजाब के पटियाला के ढाणी गुजरान सिंह दीपू को मास्टर चाबी सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इस मामले में पहले ही पंजाब के संगरूर जिले के धाबी गुजरा निवासी संजय को दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपियों ने एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़ी बाइक को चोरी करने का प्रयास किया था जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। टोहाना पुलिस ने इस मामले में पांच चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। मामले की गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें