फतेहाबाद में साइबर ठगी मामले में पकड़ा गया आरोपीस्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर दोगुना पैसा कमाने का लालच देकर 53 लाख रुपये की ठगी करने वाले संगठित ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को गांव इंदाछोई निवासी विक्रम सिंह को साइबर सेल की सहायता से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि शिकायतकर्ता गुंजन भुटानी निवासी चंडीगढ़ रोड, टोहाना की शिकायत पर 16 सितंबर 2024 को मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ व्यक्तियों ने उसके पति को ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर दोगुना रिटर्न देने का झांसा देकर 53 लाख रुपये का निवेश करवा लिया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पूरी राशि हड़प ली। इस मामले में पुलिस ने पवन कुमार निवासी कुलां, हरजिन्द्र सिंह व उसकी पत्नी गुरजीत कौर निवासी नांगला, हाल निवासी चंडीगढ़ व विक्रम व नवीन कुमार निवासी इंदाछोई के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
-
यदि कोई व्यक्ति ऐसी ठगी का शिकार हुआ है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा सकता है या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकता है।
-सिद्वांत जैन, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।