पुलिस गिरफ्त में डोडा पोस्त तस्कर सोनू, स्रोत : पीआरओ
रतिया। पुलिस ने गांव लाली से रतिया निवासी सोनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 886 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी सोनू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एएनसी स्टाफ प्रभारी कुलबीर ने बताया कि पुलिस टीम एसआई भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि शहर निवासी सोनू गांव लाली स्थित फास्ट फूड नामक दुकान पर डोडा पोस्त बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू किया और तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 886 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ आरोपी सोनू पर थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।