फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरी स्कूल बस ओवरलोड ऑटो से टकराई, कई महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलां। गांव कुलां से फतेहाबाद में एक शिलान्यास समारोह में जा रही सवारियों से भरी निजी स्कूल बस की रविवार को ओवरलोड ऑटो से टक्कर हो गई। इससे बस में सवार दर्जनभर महिलाएं घायल हो गई हैं। वहीं बस चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कुलां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की और ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को फतेहाबाद में पिछड़ा वर्ग धर्मशाला का शिलान्यास समारोह था। इस समारोह में भाग लेने के लिए कुलां गांव से पिछड़ा वर्ग के लोग दो स्कूल बसों में सवार होकर फतेहाबाद जा रहे थे। एक बस में सभी पुरुष तो दूसरी में महिलाएं सवार थीं। एक निजी स्कूल की बस, जिसमें करीब दो दर्जन महिलाएं सवार थीं, इसके कुलां-भूना मार्ग पर गांव लहरियां के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ऑटो से टक्कर हो गई। बताया गया है कि ऑटो में लोहे की भारी एंगल रखी हुई थी, जो आगे से तीन फुट तक बाहर निकली हुईं थीं। लोहे की यह एंगल बस से टकरा गईं। इससे बस सड़क के नीचे उतर गईं। इससे बस में सवार एक दर्जन महिलाओं को चोटें आई हैं। वहीं बस चालक को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों ने घायल महिलाओं व चालक को एंबुलेंस के माध्यम से टोहाना अस्पताल में भर्ती करवाया।
ओवरलोड वाहन बन रहे परेशानी का सबब
मुख्य मार्गों पर बसों सहित ऑटो आदि ओवरलोड वाहनों पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। यह वाहन राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इससे हादसों का भय बना रहता है। रविवार को ओवरलोड ऑटो की वजह से ही यह हादसा हुआ। प्रशासन द्वारा भले ही ओवरलोड वाहनों पर सख्ती की हुई है, परंतु हकीकत में ओवरलोडिंग नहीं रुक रही है। मुख्य मार्ग की सड़कों पर तीन पहिया ओवरलोड वाहन आसानी से दौड़ते हुए नजर आ रहें हैं।
विज्ञापन

बड़ा हादसा बचा
बताया गया है कि बस की जिस ऑटो के साथ टक्कर हुई है, उसमें लोहे की भारी व लंबी एंगल रखी हुईं थीं। यहीं एंगल बस से टकराई थीं। किंतु बस चालक की सूझबूझ से बड़े नुकसान से गनीमत रहीं, बस चालक ने आनन फानन में बस को दूसरी साइड सड़क के नीचे उतार दिया, अन्यथा भारी एंगल बस के शीशे से बस प्रांगण में प्रवेश कर सकती थी। जिससे बस में बैठी सवारियों का बड़ा जान माल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें