फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के कहने पर महिला बैंककर्मी की स्कूटी को दो युवकों ने मारी थी टक्कर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एक माह पहले 18 अक्तूबर गांव दरियापुर के पास हुए एक सड़क हादसे में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हादसे में डिंग के ओरियंटल बैंक में काम करने वाली महिला क्लर्क सोनिया घायल हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला क्लर्क सोनिया को मरवाने के लिए उसके पति हरदीप निवासी हिसार ने ही दो युवकों को भेजा था जिन्होंने उसकी स्कूटी में कार से टक्कर मारी थी, लेकिन वो बाल-बाल बच गई थी। पुलिस ने बुधवार रात को सोनिया के पति हरदीप निवासी हिसार और कार चालक संतोष सैनी को गिरफ्तार कर हत्या प्रयास के आरोप में धारा 307, 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि हरदीप निवासी पटेल नगर हिसार ओबीसी बैंक खुबडूृ़ कलां गन्नौर में प्रोबेशन ऑफिसर है और लोन देने का काम करता है। सैय्या खेड़ा (गन्नौर) निवासी संतोष व दीपक ने बैंक अधिकारी हरदीप से लोन के लिए संपर्क किया तो हरदीप ने उन्हें कहा कि वह उनका लोन करवा देगा, इसके लिए उन्हें उसकी पत्नी का काम तमाम करना होगा। आरोप है कि संतोष व दीपक अपने दोस्त की कार मांग कर आए और डिंग मोड़ में बैंक छुट्टी का इंतजार करने लगे। सोनिया जैसे ही बैंक से स्कूटी सवार होकर अपने घर भाटिया कॉलोनी के लिए निकली, दरियापुर के पास इन लोगों ने टोयोटा कार से उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गए। सोनिया व उसके पिता ने बताया कि सोनिया की उसके पति से अनबन चल रही है और सोनिया मायके में फतेहाबाद रह रही है। पुलिस ने उसके पति का नंबर लेकर जब टावर की लोकेशन देखी तो पता चला कि 15 से 18 अक्तूबर तक हरदीप व संतोष की निरंतर बात हो रही थी। संतोष और दीपक की दरियापुर टावर में लोकेशन आ गई। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने हरदीप निवासी पटेल नगर हिसार के कहने पर सोनिया की हत्या की कोशिश की थी। वीरवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को फतेहाबाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें