फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हादसा: आमने-सामने भिड़े मोटरसाइकिल, पोती को छोड़कर आ रहे बुजुर्ग की मौत

Tue, 10 Oct 2023 02:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मृतक बलवंत के बेटे गुरप्रीत ने बताया कि उसके पिता मंगलवार सुबह पोती को छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर गांव माजरा से फतेहाबाद आए थे। पोती को एमएम कॉलेज में छोडकऱ मोटरसाइकिल पर वापस गांव जा रहे थे। जब पंडित चरणजीत के आश्रम के पास पहुंचे तो गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में टूटी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के माजरा रोड पर मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग बलवंत की मौत हो गई। बलवंत अपनी पोती को एमएम कॉलेज में छोडकऱ गांव वापस जा रहा था। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 
मामले के मुताबिक मृतक बलवंत के बेटे गुरप्रीत ने बताया कि उसके पिता मंगलवार सुबह पोती को छोडऩे के लिए मोटरसाइकिल पर गांव माजरा से फतेहाबाद आए थे। पोती को एमएम कॉलेज में छोड़कर मोटरसाइकिल पर वापस गांव जा रहे थे। जब पंडित चरणजीत के आश्रम के पास पहुंचे तो गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। घायल को एंबुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बलवंत से गांव में ही खेती-बाड़ी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें