फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की लड़की को ट्रक ने कुचला, परिजनों का हंगामा

Thu, 25 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की हंस कॉलोनी में मिनी बाईपास पर बुधवार दोपहर को ट्रक ने आठ साल की लड़की को कुचल दिया। लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का पता लगते ही लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जबकि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब भाट समुदाय की लड़की सपना भेड़ चरा रही थी। इसी दौरान सिरसा की ओर से मिनी बाईपास से गुजर रहे ट्रक ने सड़क पार कर रही सपना को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद सपना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और कॉलोनी से भी काफी लोग घटनास्थल पर एकजुट हो गए। गुस्साए परिजनों ने रोड के ऊपर ही हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शहर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत करवाकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया।

हो सकता था बड़ा हादसा
मिनी बाईपास पर जिस जगह पर घटना हुई है उसी स्थान पर दो स्कूल हैं। बच्चों की छुट्टी भी उसी समय हुई थी। दूसरी सबसे बड़ी बात यह थी कि बाईपास के साथ ही माइनर गुजर रही है और माइनर के ऊपर जो दीवार बनी हुई है वह टूटी हुई है। अगर ट्रक बेकाबू हो जाता तो दोनों तरफ ही बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें