फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

Tue, 09 May 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद भूना रोड़ पर जांडली के पास बस की चपेट में आने के बाद सड़क पर पड़ी बाइक। - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
भूना-फतेहाबाद रोड पर जाडंली खुर्द गांव के पास सोमवार सुबह बाइक और निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरवाला निवासी सुनील और परविंद्र के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे। घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। दोपहर बाद शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरवाला निवासी सुनील (21) और परविंद्र (24) चचेरे भाई थे। दोनों ने भूना में मोबाइल फोन की दुकान की हुई थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वे किसी काम से फतेहाबाद जाने के लिए भूना से बाइक पर निकले थे। बताया गया है कि सुबह दस बजे के करीब गांव जांडलीखुर्द के पास अचानक सामने से आती तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे दोनों बस के टायरों के नीचे आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। बस चालक ने इसके बाद भी बस को नहीं रोका और बस भगाकर ले गया। लोगों ने बस का पीछा कर अगले गांव में रुकवाया। इसके बाद बस चालक मौके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बस टाइगर सोसाइटी की थी और फतेहाबाद से नरवाना की ओर जा रही थी।

आधार कार्ड मशीन से फिंगर प्रिंट्स से हुई पहचान
हादसे के बाद लोगों ने जब शवों की जेब में कोई कागजात खंगाले तो उनकी जेब से कोई ऐसा कागज नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके। बाद में शवों के फिंगर प्रिंट्स की आधार कार्ड मशीन से जांच की गई तो जाकर उनकी पहचान हो सकी। बाद में हादसे के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया और पुलिस नेे शवों को सामान्य अस्पताल भिजवाकर उनका पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें