फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियापुर में दो हादसों में बच्चे सहित दो की मौत

Sat, 06 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिरसा रोड पर स्थित दरियापुर गांव में शुक्रवार को एक के बाद एक दो हादसे हुए। इन हादसों में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा गांव के एक घर में बनी पानी की डिग्गी में आठ साल के बच्चे की डूबने की थी तो दूसरी घटना में गांव के ही एक व्यक्ति गुरनाम की करंट लगने से मौत का समाचार है। मृतक गुरनाम डेरा सच्चा सौदा की ओर से गांव का भंगीदास था।
विज्ञापन


दरियापुर निवासी यादराम प्रजापत का 8 साल का बेटा अंकित सुबह नहाने के लिए डिग्गी से पानी निकालने के लिए झुका तो संतुलन बिगड़ने से डिग्गी में गिर गया। तीन फुट की कद काठी वाले अंकित के लिए सात फुट की डिग्गी काल बन गई। परिजनों को इस दौरान हादसे के बारे में पता नहीं चला। थोड़ी देर के बाद जब घर के एक सदस्य ने पानी निकालने के लिए लोटा अंदर डाला तो उसकी कुंडी के साथ बच्चे अंकित का शव भी अटक गया। इसके बाद घर में मातम छा गया।

इसी तरह दरियापुर गांव में ही घटित हुई दूसरी घटना में डेरा सच्चा सौदा के भंगीदास गुरनाम टुटेजा ने शुक्रवार को अलसुबह नहाने का पानी लेने के लिए पानी की मोटर चलाने का प्रयास किया। मोटर में अचानक करंट आ गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के दौरान भी परिजनों को गुरनाम की मौत का पता बाद में चला। आनन-फानन में परिजन उसे फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें