फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस-स्कूल वैन में भिड़ंत, बस चालक की मौत

Sat, 05 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं स्कूल वैन चालक तथा परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल किया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका प्रशासक एवं नायब तहसीलदार ओमप्रकाश बुडाक तथा रोडवेज के ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार सहित दर्जनों अधिकारियों मौके पहुंचे।

रोडवेज ट्रैफिक इंचार्ज ने स्कूल वैन चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। पुलिस ने घटना को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव ढाणी सांचला के नव ज्योति पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए बोस्ती से बुवान जा रही थी। सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस स्कूल वैन चालक को कोहरे के कारण नजर नहीं आई।
विज्ञापन


जिससे वैन असंतुलित होकर रोडवेज बस के साथ टकरा गई। हादसे में रोडवेज के चालक 48 वर्षीय गोकल दास पुत्र भगवान दास गांव हिंदालवाला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि बस परिचालक बेदप्रकाश निवासी चंदडकलां घायल हो गया। उधर स्कूल वैन चालक हनुमान सिंह बुढानियां ढाणी सांचला व परिचालक कुलदीप सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं।

दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया है। जबकि रोडवेज परिचालक बेदप्रकाश को छुट्टी दे दी गई है।

अच्छे चालक की पहचान था गोकल दास: टी एम
रोडवेज फतेहाबाद के कार्यवाहक टीएम एवं ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि गोकलदास की पहचान अच्छे चालक के रूप में थी। जो हिसार से पठानकोट व बीकानेर जैसे लंबे रूटों पर चलता था।

लेकिन पिछले कई महीनों से फतेहाबाद डिपो के लोकल रूट पर तैनात कर दिया गया। गोकलचंद के तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़की व एक लड़का शामिल है। सभी बच्चे अविवाहित हैं।
विज्ञापन


गोकल चंद अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। नायब तहसीलदार ओमप्रकाश बुढाक ने कहा कि घटना को लेकर मामले की पुलिस जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें