फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में ACB की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख की रिश्वत मामले में बिचौलिया रंगे हाथों गिरफ्तार, एसएचओ से भी पूछताछ

Sat, 08 Aug 2026 09:32 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

जगजीत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो इंचार्ज अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने 50 हजार रुपये के नोटों पर केमिकल लगाकर शिकायतकर्ता को दिया। जैसे ही बिचौलिए क्रितपाल ने पैसे लिए, एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
एसीबी टीम की गाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को टोहाना शहर थाना के बाहर जाल बिछाकर एक बिचौलिए को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उकलाना क्षेत्र के गांव कलर भैणी निवासी क्रितपाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
11 दिसंबर 2025 को टोहाना पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को पकड़ा था, जिसमें बिठमड़ा निवासी जगजीत सिंह का नाम भी आरोपी के रूप में शामिल किया गया था। आरोपी बिचौलिया क्रितपाल ने जगजीत से एनडीपीएस मामले से उसका नाम कटवाने के एवज में 5 लाख रुपये की डील की थी।

विज्ञापन


पहले दिए जा चुके थे 4.5 लाख
शिकायतकर्ता जगजीत के अनुसार, बिचौलिया उससे 4.5 लाख रुपये पहले ही ले चुका था और बाकी के 50 हजार रुपये शुक्रवार को टोहाना थाना के बाहर मांगे गए थे।

केमिकल लगे नोट देकर भेजा
जगजीत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो इंचार्ज अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने 50 हजार रुपये के नोटों पर केमिकल लगाकर शिकायतकर्ता को दिया। जैसे ही बिचौलिए क्रितपाल ने पैसे लिए, एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी से पूछताछ और तलाशी
पूछताछ के दौरान बिचौलिए ने दावा किया कि यह रकम टोहाना शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नाम पर ली जा रही थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने थाना प्रभारी कुलदीप सिंह से पूछताछ की तथा उनके कार्यालय और सरकारी गाड़ी की गहनता से तलाशी ली। थाना प्रभारी के पास से कोई नकदी बरामद नहीं हुई। जांच के बाद आरोपों में सत्यता न मिलने पर देर रात लगभग 1 बजे थाना प्रभारी को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें