फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratia: दोस्तों ने दी नशे की ओवरडोज, युवक की हुई मौत, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 04:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया

सार

नशे की ओवरडोज देकर युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 जून को युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

गांव हड़ौली निवासी एक युवक को नशे की ओवरडोज देकर की गई हत्या के मामले में थाना सदर रतिया पुलिस ने दो घंटे में दो आरोपियों को काबू किया है। इस संबंध में थाना सदर रतिया में  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 3(5), 238 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
       
 उपचार के दौरान हुई युवक की मौत 

घटना की जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक रतिया नरसिंह ने बताया कि 14 जून को गांव हड़ौली निवासी सतबीर सिंह उर्फ फौजी पुत्र भूरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह अपने गांव के दो दोस्तों के साथ गांव रत्ताखेड़ा गया था। वापसी के दौरान आरोपियों ने सतबीर सिंह को नशे की अत्यधिक मात्रा दे दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों आरोपी उसे गांव के बाहर एक स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। गंभीर अवस्था में सतबीर सिंह को रतिया अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज 
  
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल भिजवाया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की। टीम ने महज दो घंटे में दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक को जानबूझकर नशे की अधिक मात्रा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता भूरिया सिंह की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Haryana: लोहारू एसडीएम के सरकारी वाहन में लगी आग, सवार थे अधिकारी, देखते ही देखते आग का गोला बनी गाड़ी, Video

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें