फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खेत में पानी लगाने गए युवक की गर्दन पर कस्सी से वार कर हत्या

Mon, 19 Jan 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी से हत्या आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते किसान नेता मनदीप
विज्ञापन
तिया (फतेहाबाद)। गांव महमदकी में रविवार सुबह खेत में पानी लगाने गए जगविंद्र सिंह (28) की कस्सी से वार कर हत्या कर दी गई। शाम को खेत में बने कमरे में उसका लहूलुहान शव मिला। मौके पर ही खून से सनी कस्सी पड़ी थी। वारदात किसने अंजाम दी इसका खुलासा सोमवार शाम तक नहीं हो पाया। फिलहाल अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की चार टीमें व क्राइम ब्रांच वारदात का खुलासा करने में जुटी हैं। उधर, गुस्साए परिजनों ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया, लेकिन समझाने पर मान गए।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के मुताबिक अवतार सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि शाम तक बेटा जगविंद्र खेत से नहीं लौटा तो अनहोनी की चिंता सताने लगी। पता लगाने के लिए मजदूर को खेत भेजा। उसने जगविंद्र के मृत पड़े होने की सूचना दी। उन्हें लगा करंट लगने से मौत हो गई होगी। वह तत्काल खेत पर पहुंचे। खेत में बने कमरे में देखा कि जगविंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और शव को नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

ग्रामीणों व परिजनों का गुस्सा भड़का

सोमवार को परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। किसान नेता मनदीप सिंह ने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एएसपी दिव्यांशी सिंगला मौके पर पहुंचीं और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हुए और पोस्टमार्टम करवाकर शव गांव ले गए।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही रिश्ता तय हुआ था

जगविंद्र का कुछ दिन पहले ही कमाना गांव की युवती से रिश्ता तय हुआ था और 12 दिसंबर को मंगनी हुई थी। मार्च में उसकी शादी होने वाली थी। इस घटना के बाद जगविंद्र के ससुराल पक्ष और उसके परिवार में शोक का माहौल है।

जमीनी विवाद में हत्या का आरोप

जगविंद्र खेतीबाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था। वह दो भाइयों में छोटा था। हत्या का शक किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति पर जताया जा रहा है। ताऊ मिठू सिंह ने आरोप लगाया कि हत्या का कारण जमीनी विवाद है। जगविंद्र अपनी सुरक्षा को लेकर अक्सर आशंकित रहता था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि जमीनी विवाद किसके साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें